koi aaghaaz men anjaam bataa jaata hai | कोई आग़ाज़ में अंजाम बता जाता है

  - Vikram Sharma

कोई आग़ाज़ में अंजाम बता जाता है
और फिर पूरी कहानी का मज़ा जाता है

हम यही सोचते हैं रास्ते भर फूल लिए
इक मुलाक़ात पे क्या तोहफ़ा दिया जाता है
'इश्क़ जिस से हो तेरी राह तकी जाती है
हिज्र जिस से हो तुझे याद किया जाता है

कितने ही रंज हैं शिकवे हैं मगर ये भी है
जिस को जाना हो उसे जाने दिया जाता है

हिज्र का हुस्न उदासी से बढ़ाता हूँ मैं
अच्छा मिसरा हो तो फिर शे'र कहा जाता है

मेरी तन्हाई में डाले है ख़लल छिपकलियाँ
उस की तस्वीर पे फिर ध्यान चला जाता है

  - Vikram Sharma

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vikram Sharma

As you were reading Shayari by Vikram Sharma

Similar Writers

our suggestion based on Vikram Sharma

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari