सोचो ऐसा हुआ तो क्या होगा

मैं ही तन्हा हुआ तो क्या होगा

प्यार कर लूँ मगर मुझे डर है
फिर से धोका हुआ तो क्या होगा

मरज़ ये ला-इलाज लगता है
मैं न अच्छा हुआ तो क्या होगा

लोग करते हैं प्यार जिस्मों से
तू भी उन सा हुआ तो क्या होगा

टूट कर जो बिखर गया सोचो
गर वो शीशा हुआ तो क्या होगा

तुम मुझे मनअ' कर तो लोगे पर
मैं न मुझ सा हुआ तो क्या होगा

सोचता हूँ मैं छोड़ दूँ दुनिया
पर न उस का हुआ तो क्या होगा

— Vivek Bijnori

More by Vivek Bijnori

Other ghazal from the same pen

See all from Vivek Bijnori →

Bimari Shayari Collection

Shers of bimari shayari collection.

All Bimari Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling