ख़ंजर लिए खड़ा हूँ मुझे मार दीजिए
मैं एक सरफिरा हूँ मुझे मार दीजिए
इस ज़िन्दगी की क़ैदस इस भाग-दौड़ से
अब तंग आ गया हूँ मुझे मार दीजिए
ज़िन्दा रहा तो होंगी तुम्हें भी अज़ीयतें
मुश्किल हूँ, इक बला हूँ मुझे मार दीजिए
मुमकिन नहीं तुम्हारे करूँँ मस'अलों को हल
बे-सूद मशवरा हूँ मुझे मार दीजिए
सुनता नहीं है कोई यहाँ मेरी बात क्यूँँ ?
मैं कब से कह रहा हूँ मुझे मार दीजिए
इसके सिवा नहीं है कोई आरज़ू मिरी
बस मरना चाहता हूँ मुझे मार दीजिए
Read Full