जो तेरा ग़म हमारा हो गया है

हमें कितना सहारा हो गया है

हमें देखा है तुम ने मुस्कुरा कर
यूँ इक रौशन सितारा हो गया है

लिया है नाम तुम ने इस अदा से
हमें सब कुछ बिसारा हो गया है

जो ख़ुद की खोज में अबतक लगा है
वो कैसे फिर तुम्हारा हो गया है?

उसे पाते हुए खोया है हमनें
मुनाफ़े में खसारा हो गया है

कोई भी खौफ़ अब बाक़ी नहीं है
कि जब से वो हमारा हो गया है

— Avinash Chaudhary

More by Avinash Chaudhary

Other ghazal from the same pen

See all from Avinash Chaudhary →

Ujaala Shayari

Shers of ujaala.

All Ujaala Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling