Almas Rizvi

Almas Rizvi

@almasrizvi10

Almas Rizvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Almas Rizvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

10

Content

22

Likes

344

Shayari
Audios
  • Sher(22)

Sher

कोई बरसती आँखों में तुम को न पढ़ ले दोस्त बरसों इस एहतियात से रोए नहीं हैं हम — Almas Rizvi
क़ौल-ए-नबी है जो रखे ज़हरा से दुश्मनी रू-ए-ज़मीं पे चलना भी उस का हराम है — Almas Rizvi
मुझ को अब चैन से जीने की तमन्ना ही नहीं बस ये ख़्वाहिश है कि अब चैन से मर जाऊँ मैं — Almas Rizvi
नहीं अपना कोई भी ज़िन्दगी भर मेरा दिल मुझ को समझाने लगा है — Almas Rizvi
आज भी रौशन है जिस के दम से ये दीन-ए-ख़ुदा मकतब-ए-इस्लाम में बस वो दिया ज़ैनब का है — Almas Rizvi
साल के पहले दिन दु'आओं में हम ने बस तेरा साथ माँगा है — Almas Rizvi
कोई भी ख़्वाब मुकम्मल नहीं होने देती ज़िंदगी चैन से मुझ को नहीं सोने देती — Almas Rizvi
उन के बग़ैर दिल नहीं लगता मकान में माँ गर नहीं तो कुछ भी नहीं है जहान में — Almas Rizvi
अता किया हुआ नाम ओ नुमूद बे-मानी न हो ख़ुलूस तो सारे सुजूद बे-मानी — Almas Rizvi
हम कि जी से उतर गए सबके वो कि दिल में समाए जाते हैं — Almas Rizvi
दिल ए मरीज़ ने दिल से तुझे पुकारा है तू मेरी ज़ीस्त का अब आख़िरी सहारा है — Almas Rizvi
सर उठा सकता नहीं कोई यज़ीदी हश्र तक कर दिया कुछ इतना ख़म बातिल का सर अब्बास ने — Almas Rizvi
इस फ़रवरी भी हम सेे न कुछ हो सका कि हम इस फ़रवरी भी आप के होने से रह गए — Almas Rizvi
फितरस को पर दिए तो किसी को दिए पिसर दर से किसी को भेजा ना ख़ाली हुसैन ने — Almas Rizvi
दुनिया की नेमतों से है बेज़ार ज़िंदगी अब देखती है जीने के आसार ज़िंदगी — Almas Rizvi
तुम्हारी दीद की ख़्वाहिश लिए वो बैठे हैं तुम्हारी दीद ही बीमार की शिफ़ा ठहरी — Almas Rizvi
कहने वाले तो कह के रहते हैं उन का सोचेंगे मर ही जाएँगे — Almas Rizvi