रास्ते की सम्त अक्सर देखते रहते हैं क्यूँ

ख़ाक अपने फ़ैसलों की छानते रहते हैं क्यूँ

क्यूँ जला रखते हैं हम अपने तजस्सुस का दिया
जिस को पा लेते हैं उस को ढूँडते रहते हैं क्यूँ

हम महक के इस्तिआ'रे को बदलते क्यूँ नहीं
तोहफ़ा-ए-ख़ुशबू गुलों से माँगते रहते हैं क्यूँ

तजरबा हम तोड़ने का क्यूँ उसे करते नहीं
रंजिशों के दाएरे में घूमते रहते हैं क्यूँ

लौह-ए-ना-हमवार पर हर्फ़-ए-वफ़ा तो लिख दिया
उस की बाबत इस क़दर अब सोचते रहते हैं क्यूँ

— Yasmeen Hameed

More by Yasmeen Hameed

Other ghazal from the same pen

See all from Yasmeen Hameed →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling