bas ik nigaah-e-naaz ko tarsa hua tha main | बस इक निगाह-ए-नाज़ को तरसा हुआ था मैं

  - Zubair Ali Tabish

बस इक निगाह-ए-नाज़ को तरसा हुआ था मैं
हालांकि शहर-शहर में फैला हुआ था मैं

मुद्दत के बाद आइना देखा तो रो पड़ा
किस बेहतरीन दोस्त से रूठा हुआ था मैं

पहना जो रेनकोट तो बारिश नहीं हुई
लौटा जो घर तो शर्म से भीगा हुआ था मैं

पहले भी दी गई थी मुझे बज़्म की दुआ
पहले भी इस दुआ पे अकेला हुआ था मैं

कितनी अजीब बात है ना! तू ही आ गया!
तेरे ही इंतज़ार में बैठा हुआ था मैं

  - Zubair Ali Tabish

Sharm Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Zubair Ali Tabish

As you were reading Shayari by Zubair Ali Tabish

Similar Writers

our suggestion based on Zubair Ali Tabish

Similar Moods

As you were reading Sharm Shayari Shayari