"आसमानी क़र्ज़"

अंबर तुम इतने आला हो
लेकिन तुम भी हमारे जैसे
बे-हद क़र्ज़ में क्यूँ जीते हो

धरती से न मिलो हरगिज़ तुम
पर ख़ासी यारी रखते हो
उस की बेहद दौलत पर क्यूँ
आँख गड़ाए तुम रहते हो

अब ये तुम ही जानो कैसे
ये इफ़रात उधारी ले कर
तुम बुनते हो तारे उन से
दो-शाला अपना सीते हो
सुनते आए हैं बचपन से
सदियों से ऐसा करते हो

अच्छा वो सब ठीक है लेकिन
अंबर बस इतना बतला दो

धरती का ये क़र्ज़ चुकाने
की परवाह कभी करते हो

— kapil verma

More by kapil verma

Other nazm from the same pen

See all from kapil verma →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling