Aditya
Aditya
Ghazal

मोहब्बत में जो ग़म सहते नहीं हैं

मुकम्मल शख़्स वो रहते नहीं हैं

नहीं होते किसी मतलब के आँसू
जो दरिया की तरह बहते नहीं हैं

ज़बाँ है तो ज़बाँ से काम लो फिर
वो मुर्दे हैं जो कुछ कहते नहीं हैं

वो तूफ़ाँ है तो फिर डरना नहीं है
जो पर्वत हैं कभी ढहते नहीं हैं

— Aditya

More by Aditya

Other ghazal from the same pen

See all from Aditya →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling