dil men maqaam karne ki koshish na keejie | दिल में मक़ाम करने की कोशिश न कीजिए

  - Aqib khan

दिल में मक़ाम करने की कोशिश न कीजिए
मुझको गुलाम करने की कोशिश न कीजिए

जीना हराम कर दिया है आपने मिरा
पीना हराम करने की कोशिश न कीजिए

मिलना अगर है हॉं करें वरना मना करें
अब सुब्ह-ओ-शाम करने की कोशिश न कीजिए

जो अस्ल चेहरा आपका है जानते हैं सब
अब एहतराम करने की कोशिश न कीजिए

मेहनत करेंगे आप तो फिर हो ही जाएगा
ऐसे तो नाम करने की कोशिश न कीजिए

  - Aqib khan

Visaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aqib khan

As you were reading Shayari by Aqib khan

Similar Writers

our suggestion based on Aqib khan

Similar Moods

As you were reading Visaal Shayari Shayari