सब जिसे माहताब कहते हैं

तेरे रुख़ का शबाब कहते हैं

बर्ग-ए-गुल सी है नाज़ुकी उन की
हम लबों को गुलाब कहते हैं

लोग आँखों से पी बहकते हैं
चश्म जाम-ए-शराब कहते हैं

गेसुओं से टपकती बूंदों को
अब्र से गिरता आब कहते हैं

तेरी पाज़ेब की हुई रुनझुन
बज रहा जि
यूँ रबाब कहते हैं

दूर हो कर भी पास लगती हो
क्या इसी को सराब कहते हैं

पढ़ सकोगे 'अनीस' चेहरे को
लोग इस को किताब कहते है

— Anis shah anis

More by Anis shah anis

Other ghazal from the same pen

See all from Anis shah anis →

Aankhein Shayari

Shers of aankhein.

All Aankhein Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling