सब खड़े सुब्ह-ओ-शाम हम तो नहीं

उन के दर के ग़ुलाम हम तो नहीं

आप क्यूँ ला-क़लाम हैं हम से
आपसे हम-क़लाम हम तो नहीं

हम को भी दी ज़बान रब ने, मगर
आपसे बे-लगाम हम तो नहीं

मय-कदे में ज़रूर बैठे हैं
पर तलबगार-ए-जाम हम तो नहीं

दाद-ओ-तहसीन आप की पाएँ
ऐसे भी ख़ुश-क़लाम हम तो नहीं

ओक से मय पियें तेरी साक़ी
इतने भी तिश्ना-काम हम तो नहीं

क़ाबिले-एहतराम आप हैं बस
क़ाबिले-एहतराम हम तो नहीं

हम कोई ख़ास तो नहीं हैं 'अनीस'
लेकिन इतने भी आम हम तो नहीं

— Anis shah anis

More by Anis shah anis

Other ghazal from the same pen

See all from Anis shah anis →

Khuda Shayari

Shers of khuda.

All Khuda Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling