agar dard dil se juda ho raha hai | अगर दर्द दिल से जुदा हो रहा है

  - Dharamraj deshraj

अगर दर्द दिल से जुदा हो रहा है
समझ लीजिए कुछ बुरा हो रहा है

गुलों की महक आ रही है चमन से
यक़ीनन किसी का भला हो रहा है

वफ़ा कर रहे हैं जफ़ाओं के बदले
मुहब्बत का हक़ यूँँ अदा हो रहा है

नशा हो गया है उसे धन का यारों
ज़माने का वो अब ख़ुदा हो रहा है

सफ़र सख़्त काँटे बिछे रास्ते में
अभी वक़्त से सामना हो रहा है

कई ग़म लगे हैं मिरी ज़िन्दगी में
बता मेरे यारब ये क्या हो रहा है

'धरम' उम्र ऐसी न कुछ सोचता हूँ
भला हो रहा या बुरा हो रहा है

  - Dharamraj deshraj

Nasha Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Nasha Shayari Shayari