dushmano ki jo sharaarat hogii | दुश्मनो की जो शरारत होगी

  - Dharamraj deshraj

दुश्मनो की जो शरारत होगी
आँसुओं में मेरी बरकत होगी

वो सितम करते रहेंगे तुझ पर
ज़ुल्म सहने की जो आदत होगी

ये ज़माना तेरा दुश्मन होगा
जब भी सच कहने की हिम्मत होगी

लोग भूलेंगे मुहब्बत जिस दिन
बस उसी रोज़ क़यामत होगी

याद रख तेरी भी महलों वाले
जिस्म की जाँ से बग़ावत होगी

लोग काँधे पे उठा लें तब ही
आदमी को यहाँ फुरसत होगी

क्या पता था कि ज़माने में धरम
बोलना सच भी मुसीबत होगी

  - Dharamraj deshraj

Nafrat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Nafrat Shayari Shayari