kya meri zindagi bhi dekhi hai | क्या मेरी ज़िन्दगी भी देखी है

  - Dharamraj deshraj

क्या मेरी ज़िन्दगी भी देखी है
ग़म में डूबी हँसी भी देखी है

आपकी दुश्मनी पता यारों
क्या मेरी दोस्ती भी देखी है

तीरगी के नहीं हैं हम क़ायल
हमने तो रौशनी भी देखी है

मेरे ज़ख़्मों से खेलना यारों
आपकी दिल-लगी भी देखी है

ख़ौफ़ में फूल ही नहीं हमने
कसमसाती कली भी देखी है

उसका दावा है जानता है मुझे
उसने मेरी हँसी भी देखी है

कह रहे हो धरम भी है फ़ानी
क्या मेरी शा'इरी भी देखी है

  - Dharamraj deshraj

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Dharamraj deshraj

As you were reading Shayari by Dharamraj deshraj

Similar Writers

our suggestion based on Dharamraj deshraj

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari