वक़्त लेते आना

उन से कहना आना तो बस वक़्त लेते आना
कुछ चुस्कियां चाय की संग लेते जाना

थोड़ी गपशप के साथ कुछ यादें बनाना
लेकिन आना तो बस वक़्त लेते आना

कुछ पल रुकना कुछ पल ठहरना
कुछ पुरानी यादों को फिर से बनाना

एक पल के लिए ही सही वो यादें लेते आना
लेकिन जब आना तो बस वक़्त लेते आना

— Devansh gupta

More by Devansh gupta

Other nazm from the same pen

See all from Devansh gupta →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling