har ek kii koii kahaanii hoti hai | हर एक की कोई कहानी होती है

  - "Dharam" Barot

हर एक की कोई कहानी होती है
जो कामयाबी पर सुनानी होती है

यह मानने कोई नहीं तैयार पर
मुफ़लिस की भी कोई कहानी होती है

दे दे दलीलें आप कितनी ही मगर
मैने कहा होती है यानी होती है

है गाँव सूखे देश में कुछ आज भी
सो उनकी पहली प्यास पानी होती है

ये मत करे वो मत करे ये मत कहो
जब रिस्क लेने को जवानी होती है

इज़्ज़त कमाना बात है ये दूर यार
मुफ़लिस को तो इज़्ज़त बचानी होती है

  - "Dharam" Barot

Dost Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Dost Shayari Shayari