milaane haath aage aaiye har baar | मिलाने हाथ आगे आइए हर बार

  - "Dharam" Barot

मिलाने हाथ आगे आइए हर बार
यूँँ रिश्ते को निभाते जाइए हर बार

हो बढ़िया सा बहाना हिज्र का बस पास
न धोखा आप इतना खाइए हर बार

नहीं मुमकिन सभी के पास रह पाना
बुलाए आप जब भी पाइए हर बार

ज़माना फास्ट होने से मुझे क्या यार
न कहिए ये नया कुछ लाइए हर बार

पता है पक्का ठोकर लगनी ही थी फिर
न ऐसे रास्तों पर जाइए हर बार

  - "Dharam" Barot

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari