karli dastaar ne kulaah se jang | करली दस्तार ने कुलाह से जंग

  - Shadab Asghar

करली दस्तार ने कुलाह से जंग
हम ने कर ली है ख़ैर-ख्वाह से जंग

उस ने हालात कर दिए ऐसे
अब तो लाज़िम है बादशाह से जंग

हौसला देखिए हमारा आप
कौन करता है उस निगाह से जंग

सिर्फ़ तेरे ही ख़्वाब आएं हमें
हम ने कर ली है ख़्वाब-गाह से जंग

उनकीं सोचें उन्हें मुबारक हों
हम नहीं करते कम-निगाह से जंग

कोई लश्कर नहीं है साथ मेरे
और करनी है बादशाह से जंग

  - Shadab Asghar

Fantasy Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadab Asghar

As you were reading Shayari by Shadab Asghar

Similar Writers

our suggestion based on Shadab Asghar

Similar Moods

As you were reading Fantasy Shayari Shayari