पहले मुझ से दिल लगाना जान-ए-जाँ

और फिर दिल तोड़ जाना जान-ए-जाँ

मैं वफ़ा तुम पर लुटा दूँगी सनम
बे-वफ़ाई तुम लुटाना जान-ए-जाँ

जाओ ले कर तुम मेरा सब कुछ मगर
जान ले कर के न जाना जान-ए-जाँ

तुम अगर तरसो किसी दिन प्यार को
पास मेरे लौट आना जान-ए-जाँ

दिल तुम्हें बहलाना हो तो तुम मेरा
दिल दुखाना दिल जलाना जान-ए-जाँ

याद है तुम को हमारा रेत पर
नाम लिखना फिर मिटाना जान-ए-जाँ

भूल जाना तुम ग़म-ए-फ़िरदौस को
तुम तो अपना घर बसाना जान-ए-जाँ

-फ़िरदौस

— Firdous khan

More by Firdous khan

Other ghazal from the same pen

See all from Firdous khan →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling