मेरे बिना मेरी कहानी देखना
मीरा नहीं राधा दिवानी देखना
जब भी उदासी का सबब बनता दिखे
मय छोड़ कर फ़िल्में पुरानी देखना
मैं रोज़ सिम्त-ए-इश्क़ में चलता चला
अब वापसी पर मेज़बानी देखना
अब तुम सियासत की वज़ारत देख कर
बिगड़े ज़बानों की बयानी देखना
मैं जो किसी दिन आग से लिपटा रहा
रोना मगर इस हाल पानी देखना
सानी अगर गुम हो किसी के वज्द में
ऊला नज़र में रख कहानी देखना
रोना सनम के हिज्र में अब आम है
मिस्कीन रोए तो रवानी देखना
— Happy Srivastava 'Ambar'















