जब तिरे हाथ में रौशनी देखते

लोग तुझ को अँधेरों में भी देखते

हम जहाँ के अजूबे नहीं देख कर
इन के बदले में तेरी हँसी देखते

एक ख़्वाहिश ये पूरी नहीं हो सकी
हम तुझे अपना होता कभी देखते

हम मोहब्बत में हारी हुई जंग को
जीत लेते अगर बेहतरी देखते

उस को ख़ुश देखने में थी अपनी ख़ुशी
उम्र भर बस उसी की ख़ुशी देखते

— Hasan Raqim

More by Hasan Raqim

Other ghazal from the same pen

See all from Hasan Raqim →

Fasad Shayari

Shers of fasad.

All Fasad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling