koi samjhaaye vo kya kar raha hai | कोई समझाए वो क्या कर रहा है

  - Hasan Raqim

कोई समझाए वो क्या कर रहा है
मुझे वो शख़्स तन्हा कर रहा है

ख़फ़ा होना तो उसका आदतन है
मगर अब ये भी ज़्यादा कर रहा है

वो मेरे दर्द से वाक़िफ़ हुआ है
तो अब मुझ सेे किनारा कर रहा है

तेरी चौखट पे जो जलता दिया है
मेरे घर तक उजाला कर रहा है

  - Hasan Raqim

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasan Raqim

As you were reading Shayari by Hasan Raqim

Similar Writers

our suggestion based on Hasan Raqim

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari