उस ने जाम की बात नहीं की
या'नी काम की बात नहीं की
उस को था आगाज़ से मतलब
तो अंजाम की बात नहीं की
जब समझे ज़िम्मेदारी को
तब आराम की बात नहीं की
तुम क्यूँ घबराते हो जानाँ
तेरे नाम की बात नहीं की
उस की चीज़ नहीं थी अच्छी
मैं ने दाम की बात नहीं की
पहले बात नहीं की माना
अब भी काम की बात नहीं की
— Aadi Ratnam















