"जंगल"

रोज़ शाम आती है
और वो बताती है
पहले सब मुकम्मल था
ये उजाड़ जंगल था
जो तमाम पत्थर हैं
शोर के वो मंज़र हैं
शोर भी मशीनों का
पेड़ों का ज़मीनों का
और हसरतों का था
शोर नफ़रतों का था
जो उठा था ग़ारों से
उजड़े इन दयारों से
एक शोर पल पल था
ये उजाड़ जंगल था

— Ajay Kumar

More by Ajay Kumar

Other nazm from the same pen

See all from Ajay Kumar →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling