is mohabbat ka bhi koi naam hai kya | इस मोहब्बत का भी कोई नाम है क्या

  - Meem Alif Shaz

इस मोहब्बत का भी कोई नाम है क्या
जाम जैसा इस का कोई काम है क्या

बाप से हर पल शिकायत ज़िन्दगी में
ज़िन्दगी में बाप को आराम है क्या

जो मिरे कानों के दुखना को शिफ़ा दे
कोई अच्छी बात का भी बाम है क्या

तेरी खट्टी बातों से मन भर गया है
तेरी अलमारी में मीठा आम है क्या

जो भी तू बोले सदाक़त है यक़ीनन
आज के इस दौर का तू राम है क्या

  - Meem Alif Shaz

Bimar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meem Alif Shaz

As you were reading Shayari by Meem Alif Shaz

Similar Writers

our suggestion based on Meem Alif Shaz

Similar Moods

As you were reading Bimar Shayari Shayari