पहले तो ये लगा मुझे उस पार गिर गई

फिर यूँ हुआ कि मुझ पे ही दीवार गिर गई

सींचा लहू से उस का दिल-ए-दाग़दार और
मेरे बदन में ख़ून की मिक़दार गिर गई

करने लगे बराबरी सब बर्क़ से मेरी
कुछ इस लिहाज़ से मेरी रफ़्तार गिर गई

उस की निगाह-ए-नाज़ से लश्कर भी कट गए
फिर क्या कि मेरे हाथ से तलवार गिर गई

फिर ज़िंदगी की मौज से कश्ती हुई तबाह
जब दस्त-ए-ना-रसाई से पतवार गिर गई

मैं भी मेरे निज़ाम से ऊपर चला गया
वो भी हद-ए-निज़ाम से बेकार गिर गई

— Kaif Uddin Khan

More by Kaif Uddin Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Kaif Uddin Khan →

Bijli Shayari

Shers of bijli.

All Bijli Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling