raha dekhta haath malte hue | रहा देखता हाथ मलते हुए

  - Rohan Hamirpuriya

रहा देखता हाथ मलते हुए
हुआ आशियाँ ख़ाक जलते हुए

नई है मुहब्बत नया है जुनूँ
है उसको झिझक साथ चलते हुए

मुझे उस से उम्मीद थी तो मगर
उसे मैंने देखा बदलते हुए

ज़ियादा नहीं तीरगी का सफ़र
सिखाया ये सूरज ने ढलते हुए

जुदाई नहीं देगी जीने मुझे
वो देखे मिरा दम निकलते हुए

  - Rohan Hamirpuriya

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari