गाँव से शहर आ गया बेटा
ये मगर शहर खा गया बेटा
माँ बुलाती रही उसे यारो
फिर ख़ुदा घर चला गया बेटा
घर का आँगन भुला न पाया वो
चोट सह ज़ख़्म खा गया बेटा
वो गले हिज्र के लगा जब से
फिर तो मारा मरा गया बेटा
शहर कितना अजीब होता है
यार फिर शोर खा गया बेटा
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi
our suggestion based on Lalit Mohan Joshi
As you were reading Judai Shayari Shayari