dukhon ke shajar hi milenge | दुखों के शजर ही मिलेंगे

  - Manoj Devdutt

दुखों के शजर ही मिलेंगे
सुख़न-वर के घर ही मिलेंगे

ठिकाना‌ न आशिक़ का पूछो
ये तो दर-बदर ही मिलेंगे

कभी भी कहीं तू चली जा
तुझे हम इधर ही मिलेंगे

सुख़न-वर जो अच्छे हुए हैं
यहाँ बे-क़दर ही मिलेंगे

हुए बेवफ़ा जो यहाँ पर
चुराते नज़र ही मिलेंगे

अभी प्यार में जो पड़े हैं
वो तो बेख़बर ही मिलेंगे

  - Manoj Devdutt

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari