aur kisi ka nahin hooñ baa KHuda teraa shailoo | और किसी का नहीं हूँ बा ख़ुदा तेरा शैलू

  - Amaan mirza

और किसी का नहीं हूँ बा ख़ुदा तेरा शैलू
थोड़ा सा तू भी तो कर मुझपे भरोसा शैलू

आज हम दोनों की राहों में कई पत्थर हैं
कल यही रास्ता आसान भी होगा शैलू

मैंने ज़ाहिर की है ख़्वाहिश मैं तुम्हें चाहता हूँ
कभी तुम भी तो करो कोई इशारा शैलू

नहीं होता है मुहब्बत में कोई ऐसा रिवाज
मेरा कुछ भी न हो सब कुछ हो तुम्हारा शैलू

  - Amaan mirza

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Amaan mirza

As you were reading Shayari by Amaan mirza

Similar Writers

our suggestion based on Amaan mirza

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari