हटा या ख़ुद ही नक़्श-ए-पा हमारा
चले इन पे नहीं बेटा हमारा
फटे जब पैरहन तब याद आया
उसे सर को ढके रखना हमारा
चले वो जाए जी ले ज़िंदगी को
ख़ुदा पे छोड़ दे जीना हमारा
बड़ा बनता है घर का है बड़ा पर
अभी भी दिल है ये बच्चा हमारा
मरेंगे साथ हम भी और दिल भी
कि बनता ही नहीं बचना हमारा
— Meem Mohammed















