मोहब्बत तो अरमान की बात है

मगर यार ईमान की बात है

है ज़ख़्मों को गिनने की आदत हमें
नफ़ा और नुक़सान की बात है

बड़ी बात है ये हमारे लिए
हमारे गिरेबान की बात है

तुम्हारा गुलिस्ताँ तो आबाद है
हमारे बयाबान की बात है

तुम्हें बोलकर क्या बताएँ मियाँ
ये अंदर के तूफ़ान की बात है

दिखा था मुझे वो जहाँ एक दिन
ये तो उस हवादान की बात है

— Piyush Mishra 'Aab'

More by Piyush Mishra 'Aab'

Other ghazal from the same pen

See all from Piyush Mishra 'Aab' →

Aarzoo Shayari

Shers of aarzoo.

All Aarzoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling