aankh ashkon se bhar nahin jaati | आँख अश्कों से भर नहीं जाती

  - Rohit tewatia 'Ishq'

आँख अश्कों से भर नहीं जाती
याद दिल से मगर नहीं जाती

तुम से अच्छी तो ये उदासी है
कम से कम छोड़ कर नहीं जाती

मेरे इक बार मुस्कुराने से
मेरी तन्हाई मर नहीं जाती

वो बला की जो ख़ूबसूरत है
उसपे मेरी नज़र नहीं जाती

अब मुझे देखती है कहती है
काश दिल तोड़कर नहीं जाती

मेरा इक ख़्वाब है जहाँ लड़की
हो अकेली तो डर नहीं जाती
'इश्क़ होना तो उस का लाज़िम था
सादगी बेअसर नहीं जाती

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Depression Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Depression Shayari Shayari