meri nazaron men to laachaar baithe hain | मेरी नज़रों में तो लाचार बैठे हैं

  - Rohit tewatia 'Ishq'

मेरी नज़रों में तो लाचार बैठे हैं
वो जो तेरी कमी को मार बैठे हैं

ज़रूरत ने दिया है ज़िंदगी में दख़्ल
सो फ़न को छोड़कर फ़नकार बैठे हैं

नहीं करता कोई ख़ुद से किसी को याद
जहाँ देखो वहाँ ख़ुद्दार बैठे हैं

लगाए दिल या फिर करदे हमें बर्बाद
कोई तो आए हम तैयार बैठे हैं

हमीं ने दाव पर सब कुछ लगाया ''इश्क़
हमीं हर एक बाज़ी हार बैठे हैं

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari