“मेरा ये मन उदास है”

किसी की याद आई है
मेरा ये मन उदास है
ख़लिश सी दिल पे छाई है
मेरा ये मन उदास है

ये ज़िंदगी की बात है
ये इश्क़ ही की बात है
कि भूल कर भी मैं जिसे
कभी नहीं भुला सका
कभी ख़ुशी से मैं जिसे
गले नहीं लगा सका
मैं उस से जितना दूर हूँ
वो उतना मेरे पास है
मेरा ये मन उदास है

कोई जो जंग हो कभी
किसी के संग हो कभी
उसी को देखता हूँ मैं
उसी को सोचता हूँ मैं
ना हारने का ग़म है फिर
ना जीतने की आस है
मेरा ये मन उदास है

— Rohit tewatia 'Ishq'

More by Rohit tewatia 'Ishq'

Other nazm from the same pen

See all from Rohit tewatia 'Ishq' →

Khafa Shayari

Shers of khafa.

All Khafa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling