युद्ध का परिणाम होना चाहिए

प्यार सब में आम होना चाहिए

हो अगर सच्ची मुहब्बत तो सुनो
इश्क़ में नाकाम होना चाहिए

ठीक होने की दवा मत दीजिए
ज़हरस आराम होना चाहिए

उगते और ढलते दिवाकर को नमन
सुब्ह और हर शाम होना चाहिए

बातों-बातों में ग़ज़ल ने कह दिया
जौन सा बदनाम होना चाहिए

इस सदी में हो गए रावन कई
इस सदी में राम होना चाहिए

हरकतें करते हो ऐसी तुम 'सचिन'
पागलों में नाम होना चाहिए

— Sachin Sharma

More by Sachin Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Sachin Sharma →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling