इश्क़-विश्क़ की डिग्री-विग्री थ्योरी व्योरी सब

पढ़ डाले हैं लैला-मजनू चाँद-चकोरी सब

रूठा था मैं बहुत दिनों से मान गया लेकिन
कान पकड़ कर जब वो बोली सोरी-वोरी सब

कब लौटोगी पूछ रहे हैं आज रसोई से
चूल्हा-वूल्हा मिक्सी-विक्सी थाल-कटोरी सब

मटकी-वटकी दरिया-वरिया राह तकें कब तक
बूढ़े हो गए पनघट-वनघट गोरी-वोरी सब

इश्क़ जंग है और जंग में जाइज़ है सब कुछ
धोका-वोका मान मुनव्वल जोरा-जोरी सब

— Sandeep Thakur

More by Sandeep Thakur

Other ghazal from the same pen

See all from Sandeep Thakur →

Valentine Shayari Collection

Shers of valentine shayari collection.

All Valentine Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling