naya hunar ye zamaane men aazmaaunga | नया हुनर ये ज़माने में आज़माऊँगा

  - Shajar Abbas

नया हुनर ये ज़माने में आज़माऊँगा
सनम के दरमियाँ शीशे का घर बनाऊँगा

जो तंज़ करते हैं किरदार पर मेरे हँस के
उठा के आज उन्हें आइना दिखाऊँगा

न होने दूँगा मैं रूस्वा तुम्हें ज़माने में
मैं ज़ख़्म खाऊँगा और खा के मुस्कुराऊँगा

क़फ़स में क़ैद जो सय्याद के परिंदा है
क़फ़स से अब उसे आज़ाद में कराऊँगा

किसी ने माँगे हैं तोहफ़े में चाँद तारे शजर
फ़लक से तोड़ के मैं चाँद तारे लाऊँगा

  - Shajar Abbas

Gunaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Gunaah Shayari Shayari