sadaaein aati hain rah rah ke aao dasht-e-junoon | सदाएँ आती हैं रह रह के आओ दश्त-ए-जुनूँ

  - Shajar Abbas

सदाएँ आती हैं रह रह के आओ दश्त-ए-जुनूँ
जनाब-ए-क़ैस के जैसे बसाओ दश्त-ए-जुनूँ

सुकून-ए-क़ल्ब-ए-हज़ी चाहिए अगर तुमको
तो बस्ती छोड़ के तुम यार जाओ दश्त-ए-जुनूँ

न जाओ दश्त-ए-जुनूँ छोड़कर दयार-ए-सनम
बिछड़ के कूचे को उसके बनाओ दश्त-ए-जुनूँ

फ़िराक़-ए-यार के मारे हैं सब वहाँ पे मकीं
फ़िराक़-ए-यार के मारे हो जाओ दश्त-ए-जुनूँ

लबों पे हिज्र के मारे ग़ज़ल सजाएँगे
रदीफ़ इसकी शजर तुम बनाओ दश्त-ए-जुनूँ

  - Shajar Abbas

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari