ta 'umr teri yaad men tadpa karenge ham | ता 'उम्र तेरी याद में तड़पा करेंगे हम

  - Shajar Abbas

ता 'उम्र तेरी याद में तड़पा करेंगे हम
मातम करेंगे मर्सिया नौहा करेंगे हम

बे ख़ौफ़ होके तीरों की बारिश में देखना
करबोबला की ख़ाक पे सज्दा करेंगे हम

मज़लूमियत पे सब तेरी अश्कों की शक्ल में
आँखों से अपनी ख़ून बहाएा करेंगे हम

ग़श खा के गिर पड़ेगा जो देखेगा दिल तेरा
इतनी जगह से दिल को शिकस्ता करेंगे हम

हमज़ा के जैसे देखना मक़तल में ऐ शजर
सीने से ज़ख़्मी बरछी का सीना करेंगे हम

  - Shajar Abbas

Budhapa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Budhapa Shayari Shayari