ye tere ghar ki khuda kitnii khasta haalat hai | ये तेरे घर की ख़ुदा कितनी ख़स्ता हालत है

  - Shajar Abbas

ये तेरे घर की ख़ुदा कितनी ख़स्ता हालत है
है इस
में बुग़्ज़-ओ-हसद नफ़रत और अदावत है

ये 'इश्क़ प्यार मोहब्बत बला मुसीबत है
हक़ीक़तन ये अज़ीयत है ये उक़ूबत है

वो और होंगे जिन्हें चाहिए बदन तेरा
मुझे बदन की नहीं रूह की ज़रूरत है

हमारे सीने में दिलदार दिल हमारा है
हमारे दिल पे मगर आपकी हुकूमत है

निसार होती है जिस पर ये कायनात तमाम
वो तेरी सादगी है और तेरी नज़ाकत है

  - Shajar Abbas

Andaaz Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Andaaz Shayari Shayari