वो नीच काम करने से घबराया ही नहीं

दिल तोड़ के कई कभी पछताया ही नहीं

बख़्शीश तेरे सारे ही रक्खा सँभाल कर
चाहे वो ग़म ही क्यूँ न हो ठुकराया ही नहीं

मिलने के वास्ते मैं कड़ी धूप में जला
आऊँगा कह के यार मेरा आया ही नहीं

उम्मीद से बड़ी मैं उसे देखता रहा
लेकिन वो शख़्स मुझ पे तरस खाया ही नहीं

झलके मिरी निगाह में तस्वीर बस तिरी
मैं भा के इस लिए किसी को भाया ही नहीं

दिल ढूँढ़ता रहा उसे ता-उम्र दर-ब-दर
जो आते आते हाथ मेरे आया ही नहीं

ये ग़म क़दम क़दम पे मिरे साथ चल रहा
कैसे कहूँ मेरा कोई हम-साया ही नहीं

— Shekhar Mandal

More by Shekhar Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Shekhar Mandal →

Bhai Shayari Collection

Shers of bhai shayari collection.

All Bhai Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling