"कौन हूँ मैं"

मैं कोई डाकू या लूटेरा भी तो नहीं
फिर क्यूँ लोगों की आँखों में आँसू है
जब मैं लौट रहा हूँ

मैं कोई तमाशागर या साहिर भी नहीं
जो मेरे आने ख़ुशी बच्चों में हो
और अभी मेरे जाने से दुख हो रहा हो

तो आख़िर कौन हूँ मैं
जो रोज़ लिखता हूँ अपने उदास लफ़्ज़
और कहीं ना कहीं तसल्ली देता हूँ
अपनी उदासी को
शायद मैं जन्म दे रहा हूँ ख़ुद में
एक शाइ'र को

— Sandeep Rajput

More by Sandeep Rajput

Other nazm from the same pen

See all from Sandeep Rajput →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling