रात हम सेे न बसर की जाए

आँख ये मुझ'से उधर की जाए

देख लो हाल मेरा सोचो फिर
अब कहीं और नज़र की जाए

चुप है, कुछ बोल,बता जो भी हो
बात उस की न मगर की जाए

एक बोतल कि बची है कल से
अब चलो शाम बसर की जाए

था मैं बद-नाम मगर पहले था
अब तो उँगली न इधर की जाए

— Subodh Sharma "Subh"

More by Subodh Sharma "Subh"

Other ghazal from the same pen

See all from Subodh Sharma "Subh" →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling