सभी कुछ हाथ हो के दर-बदर है

तेरे ता'वीज़ का ये सब असर है

हसीं सीरत पे ये बेचैन आँखें
चटकती धूप सहरा में शजर है

बने अर्जुन यहाँ कितने हैं बैठे
कहाँ पर ये कहाँ इन की नज़र है

नहीं रोना किसी दुख पर मुझे 'शुभ'
जो होना है वही होना अगर है

— Subodh Sharma "Subh"

More by Subodh Sharma "Subh"

Other ghazal from the same pen

See all from Subodh Sharma "Subh" →

Ujaala Shayari

Shers of ujaala.

All Ujaala Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling