किसी दिन मूड घूमा तो ये चक्का जाम कर देंगे
मेरा चर्चा तेरे अख़बार में, पैग़ाम कर देंगे
हमारे ख़ून में मेहनत की ये मिक़दार इतनी है
ये दस्तावेज़ डिग्री सब ही तेरे नाम कर देंगे
तुझे चुन के बता फिर से भला अब क्या करेंगे हम
हमारे काम तो पूरे सभी, श्री राम कर देंगे
— Subodh Sharma "Subh"















