"वजहें"

सुनो!
जाने से ऐतराज़ नहीं मुझे
पर जाओ,
तो लौट आने की वजहें छोड़ जाना

आज न सही
कल सुलझ जाएंगी
क्या सही है
इन्हें खींच कर तोड़ देना?
या बेहतर है
गिरहें रहने देना
और वक़्त पर छोड़ देना

अदद राब्तों में
लाज़िम हैं रुस्वाइयाँ भी
जब मनाये कोई
तो और रूठना
जिरह करना
फिर मान जाना

बात बिगड़ जाती है
चुप रहने से भी
सब चुप-चाप सहने से भी
कहना
कह देना
कहने देना
ख़ामोशियों के भरोसे मत रहना

अब जाओ
पर लौट आने की वजहें छोड़ जाना

— Saurabh Mehta 'Alfaaz'

More by Saurabh Mehta 'Alfaaz'

Other nazm from the same pen

See all from Saurabh Mehta 'Alfaaz' →

Khafa Shayari

Shers of khafa.

All Khafa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling