ham ne ye duniya ki baaton se paaya hai | हम ने ये दुनिया की बातों से पाया है

  - ALI ZUHRI

हम ने ये दुनिया की बातों से पाया है
वो भी खोना है जो सब हम ने पाया है

तेरे गेसू में ही गुजरे यह दिन मेरे
शामों ने भी साया आँचल से पाया है

मेरी हालत से भी बे-परवा था वो बंदा
अब रोता सा जिसे जनाज़े पे पाया है

तेरे दुख ने मुझको बिल्कुल बर्बाद किया
अपना ख़ूँ ज़ाया' तेरे ग़म से पाया है


मैं वो बातें अपनी नज़्मों में भी लिखता

जिन बातों को भी मैनें तुझ से पाया है

  - ALI ZUHRI

Broken Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ALI ZUHRI

As you were reading Shayari by ALI ZUHRI

Similar Writers

our suggestion based on ALI ZUHRI

Similar Moods

As you were reading Broken Shayari Shayari