koshishein kar lo main baadal nahin hone vaala | कोशिशें कर लो मैं बादल नहीं होने वाला

  - Aatish Indori

कोशिशें कर लो मैं बादल नहीं होने वाला
बरसूँ बे-वज्ह यूँँ पागल नहीं होने वाला

शर्त ये है कि हमारे ही तरह हो जाओ
यार सोना हूँ मैं पीतल नहीं होने वाला

ख़्वाब टूटा तो नया ख़्वाब दिखाते क्यूँँ हो
ख़्वाब ये भी तो मुकम्मल नहीं होने वाला

चाहिए पेड़ उगाने के अलावा भी कुछ
बाग़ पेड़ों से तो जंगल नहीं होने वाला

  - Aatish Indori

Aashiq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Aashiq Shayari Shayari